न्यू राजस्थान धरा न्यूज कैलाश माली केकड़ी राज्य सरकार के निर्देशानुसार अवैध बजरी खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना केकड़ी शहर द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक अजमेर वंदिता राणा (आईपीएस) के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश कुमार मील (आरपीएस) एवं वृत्ताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा (आरपीएस) के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना केकड़ी शहर कुसुमलता पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गई। कार्रवाई हेतु एएसआई वीरेंद्र सिंह को जाप्ते सहित निर्देशित किया गया पुलिस टीम द्वारा देवलियाखुर्द क्षेत्र में अवैध खनन में प्रयुक्त बजरी से भरा एक सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली को डिटेन किया गया। जब्त किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को सुरक्षार्थ पुलिस थाना केकड़ी शहर परिसर में खड़ा करवाया गया। उक्त कार्रवाई की सूचना खनिज अभियंता, खान एवं भू-विज्ञान विभाग, सावर (जिला अजमेर) को दे दी गई है।पुलिस थाना केकड़ी शहर द्वारा अवैध बजरी खनन, परिवहन एवं भंडारण पर सतत निगरानी एवं चेकिंग की जा रही है। भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी जब्तशुदा वाहन सोनालिका ट्रैक्टर मय ट्रॉली (बिना नंबर) अवैध बजरी से भरा हुआपुलिस टीम कुसुमलता पुलिस निरीक्षक / थानाधिकारी वीरेंद्र सिंह सहायक उप निरीक्षक दिनदयाल कांस्टेबल संदीप कांस्टेबल, पुलिस थाना केकड़ी शहर का सहयोग रहा
देवलियाखुर्द से अवैध बजरी परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा
न्यू राजस्थान धरा न्यूज
0
Tags
केकड़ी अजमेर
.png)


Post a Comment