राजसमंद (राजस्थान): नोरता सेवा समिति द्वारा जनरल बिपिन रावत मैराथन दौड़ का आयोजन आगामी 19 फरवरी को किया जाएगा। यह आयोजन छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के उपलक्ष्य में दिग्विजय सिंह (प्रियांशु) की स्मृति में आयोजित होगा।
इस मैराथन में राजसमंद, अजमेर, पाली, भीलवाड़ा एवं ब्यावर जिलों से सैकड़ों युवा भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता युवाओं में खेल भावना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश देगी।
संस्था के फाउंडर रविराज सिंह चौहान ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मैराथन का आयोजन युवाओं को फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।युवा अध्यक्ष गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि इस बार भामाशाहों का विशेष सहयोग मिल रहा है, जिससे कार्यक्रम को और अधिक भव्य रूप दिया जा रहा है। टीम नोरता सेवा समिति एवं वीर गौरक्षा दल संस्था इस आयोजन को सफल बनाने में जुटी हुई है।डुगर सिंह एवं हरि सिंह सोहनगढ़ ने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है, जिसे यह मैराथन दौड़ साकार रूप देने का कार्य करेगी।
.png)
Post a Comment