ब्यूरो रिपोर्ट बाड़मेर ओड समाज के मीडिया प्रभारी स्वरूप ओड ने जानकारी देते हुए बताया कि बाड़मेर जिले के जिला अध्यक्ष बादरा राम ओड के नेतृत्व में दिनांक 17 फरवरी 2026 को जिले के विभिन्न गांवों में जिला स्तरीय एवं प्रदेश स्तरीय बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों में प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी सदस्य ठाकराराम ओड भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत अंबाबाड़ी शिव, जांफली, नेगरड़ा एवं जालीपा गांवों में ओड समाज की जिला स्तरीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी की संयुक्त बैठकें संपन्न होंगी। मीडिया प्रभारी ने बताया कि बैठकों में ओड समाज के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इनमें बालिका शिक्षा का उत्थान, शैक्षिक प्रगति, सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन, बाड़मेर एवं शिव मुख्यालय पर छात्रावास हेतु भूमि आवंटन सहित अन्य प्रमुख मुद्दे शामिल हैं। इसके साथ ही संबंधित गांवों के स्थानीय नागरिकों द्वारा जिला अध्यक्ष बादरा राम ओड के सम्मान में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन भी किया जाएगा।इस कार्यक्रम को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में समाजजन इसमें भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं।
ओड समाज की जिला स्तरीय बैठकें 17 फरवरी को विभिन्न गांवों में आयोजित होंगी
न्यू राजस्थान धरा न्यूज संवाददाता प्रवीण सिंह ओड पाली
0
Tags
सम्माज उत्थान
.png)
Post a Comment