ऑपरेशन ‘प्रहार’ में चण्डावल पुलिस की बड़ी सफलता
ब्यूरो रिपोर्ट चण्डावल पाली जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत चण्डावल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मेहंदी के खेत में सब्जियों के बीच उगाए गए 94 अवैध अफीम के पौधों को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अमराराम मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पाली के निर्देशन एवं उच्च अधिकारियों के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 4 फरवरी 2026 को गठित टीम ने बासना क्षेत्र के बेरा पानकी में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी ढगलाराम पुत्र उम्मेदराम (65 वर्ष) के मकान के पीछे स्थित खेत से भारी मात्रा में अवैध अफीम के पौधे बरामद किए। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में अनुसंधान जारी है। इस सफल कार्रवाई में पुलिस टीम के सभी जवानों की सराहनीय भूमिका रही, जिनके अथक प्रयासों से मादक पदार्थ तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई संभव हो सकी। पाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे और माफियाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध मादक पदार्थों, बजरी खनन व अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना बिना डर व्हाट्सएप नंबर 9251255006 पर दें। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

.png)
Post a Comment