पाली पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन ‘गुप्त व प्रहार’ में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
पाली। जिले में लगातार हो रही दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए पुलिस थाना कोतवाली ने बड़ी सफलता हासिल की है। ऑपरेशन ‘गुप्त व प्रहार’ के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की कुल छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। थानाधिकारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह खींची ने बताया कि शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयसिंह तंवर एवं वृताधिकारी मदनसिंह के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी फिरोज पुत्र खिवंर खां (48), निवासी निम्बाड़ा, थाना सदर पाली ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दिन के समय मास्टर चाबी से मोटरसाइकिलों का लॉक तोड़कर चोरी करता था। आरोपी ने कोतवाली क्षेत्र से 2 व औद्योगिक क्षेत्र से 4 मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस टीम की सतर्कता व मेहनत से कुल छह चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। फिलहाल आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों को लेकर गहन पूछताछ जारी है।इस सफल कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और वाहन चोरों में भय का माहौल बना है। इस कार्रवाई में भंवरूराम, जितेन्द्र बागौरा, महेश कुमार, प्रेमसुख, अमित, दयालराम, भंवरसिंह, देवेन्द्र एवं शैलेन्द्र सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही।
.png)
Post a Comment