⚡ ब्रेकिंग News

आदर्श विद्या निकेतन बघेरा में विदाई समारोह एवं वार्षिक उत्सव आयोजित

कैलाश माली बघेरा 


आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय बघेरा परिवार द्वारा गुरुवार, 5 फरवरी 2026 को कक्षा दसवीं बोर्ड के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह एवं वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि दातार सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि जोधराज सिंह भाटी, दीपक चौहान, मधु चौहान एवं आदर्श विद्या निकेतन शिक्षण संस्थान की सचिव रजनी चौहान द्वारा दीप प्रज्वलन कर माँ सरस्वती के माल्यार्पण के साथ की गई विद्यालय के प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक स्वर्गीय श्री फतेह सिंह चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रेरक वचनों का स्मरण किया गया। इस अवसर पर कक्षा दसवीं के सभी छात्र-छात्राओं द्वारा माँ शारदे की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।विदाई समारोह एवं वार्षिक उत्सव के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने सराहा विद्यालय प्रशासन द्वारा सत्र 2025 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 10 में करणजीत सिंह भाटी (96.33%) को ग्राम बघेरा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर टैबलेट, ₹1100 नकद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। द्वितीय स्थान अरहान खान (95%) एवं तृतीय स्थान खुशल सिंह सोलंकी (92.33%) को ₹1100 नकद व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। चतुर्थ स्थान प्राप्त राहुल सैनी (89.17%) को ₹500 नकद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।कक्षा 8 में जयवर्धन सिंह (प्रथम), तनु मेघवंशी (द्वितीय) एवं विष्णु कुमावत (तृतीय) को ₹500 नकद एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 5 के कन्हैया लाल बैरवा एवं धीरज महावर को ₹250 नकद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।समारोह के आयोजन का दायित्व कक्षा 9 के छात्र-छात्राओं ने सहायक प्रधानाध्यापक सुखलाल योगी, अशोक कुमार शुक्ला, ओमप्रकाश सैनी, लालचंद प्रजापत एवं अमरचंद बैरवा के निर्देशन में सफलतापूर्वक निभाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन कृष्णा राठौड़, सोनू राठौड़, सीना जाट, गुड्डा झारोटिया, पिंकी वर्मा एवं गीता हाडा द्वारा किया गया।मुख्य अतिथि दातार सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को नियमित एवं निरंतर अध्ययन के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथियों दीपक चौहान एवं जोधराज सिंह भाटी ने प्रतियोगी युग में स्वयं को तैयार रखने तथा बोर्ड परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रधानाध्यापक बच्छराज शर्मा ने विदा हो रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए अनुशासन, परिश्रम एवं संस्कारों को जीवन की सफलता का आधार बताया तथा बोर्ड परीक्षा हेतु उपयोगी सुझाव दिए समारोह में मंच संचालन का कार्य जाहिद हुसैन द्वारा किया गया।




Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...