⚡ ब्रेकिंग News

विद्यालय में बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन की जानकारी व बिस्किट वितरण कार्यक्रम आयोजित

संवाददाता: पुनाराम प्रजापति
बगड़ी नगर, सोजत (पाली ब्यूरो रिपोर्ट)
महिला अधिकारिता विभाग पाली के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, पुलिस थाना बगड़ी नगर सोजत, पाली तथा संचालक संस्था संस्कार शिक्षण संस्थान पाली के तत्वावधान में श्री श्रमण वर्धमान महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यमिक राजकीय विद्यालय, बगड़ी नगर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विधिक परामर्शदाता दुर्गा सेन एवं सामाजिक परामर्शदाता गुणवंती पंवार द्वारा कक्षा 1 से 9 तक के विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच की जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को शिक्षा के महत्व, बाल विवाह की रोकथाम एवं इसके विरुद्ध शिकायत करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया तथा बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी साझा की गई तथा विद्यार्थियों को बिस्किट वितरित किए गए।कार्यक्रम में कमला देवी शर्मा, ऊषा शर्मा, कमला सेन, अनिता शर्मा रोहिशवाल, जशोदा शर्मा, धनवंती देवी, पिस्ता सेन, रेखा प्रजापत, ऊषा देवी कुमावत सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...