⚡ ब्रेकिंग News

केकड़ी के एमएलडी महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में फागोत्सव धूमधाम से मनाया

 केकड़ी के एमएलडी महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में फागोत्सव धूमधाम से मनाया


न्यू राजस्थान धरा न्यूज नवल वैष्णव 26 फरवरी को श्री मिश्रीलाल दुबे शिक्षण संस्थान के अंतर्गत संचालित एमएलडी महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, केकड़ी में फाग महोत्सव 2026 हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। बीएससी-बीएड तृतीय वर्ष की छात्रा-अध्यापिकाओं ने महाविद्यालय के प्रवेश द्वार पर तिलक लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में केकड़ी के उद्यमी शिवरतन जी मूंदड़ा उपस्थित रहे। संस्था के


सचिव चंद्र प्रकाश दुबे ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में संस्थान के निदेशक डॉ. अविनाश दुबे, उपनिदेशक अनिरुद्ध दुबे, प्रतिभा दुबे, आकांक्षा दुबे, उद्यमी श्रीमती सरिता मूंदड़ा, नर्सिंग महाविद्यालय के प्राचार्य सुनील साहू, आशीष जी मूंदड़ा, ब्रजराज जी एवं सुभाष जी भाल शामिल रहे। अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामलाल वर्मा, व्याख्याता ब्रह्मानंद शर्मा एवं भागचंद विजय द्वारा किया गया।

म्यूजिक टीचर मुरली बारेठ एवं लक्ष्मी समूह ने गणेश वंदना और भैरव वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी। आगंतुकों का अभिनव अंदाज में सब्जी की माला, टोप, मुकुट, विचित्र चश्मे एवं भोपू भेंट कर स्वागत किया गया तथा उन्हें राजा एवं महाराजाधिराज की उपाधियां प्रदान की गईं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रा-अध्यापिकाओं ने होली, कान्हा और राधा के गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। मुस्कान (बीए-बीएड तृतीय) ने कान्हा विनोद, गुनगुन एंड पार्टी (शिक्षा शास्त्री) ने पैरोडी, ममता लोहार (बीएड प्रथम) ने पैरोडी, सावित्री (जीएनएम प्रथम) ने “ओ रंग दे”, सुनीता (बीएड प्रथम) ने “रास रचे काना”, अंशु एंड ग्रुप (बीए-बीएड द्वितीय) ने पैरोडी, रीना एवं खुशी (बीएससी-बीएड द्वितीय) ने पैरोडी, सुमन उदय (जीएनएम प्रथम) ने “खड़ी-खड़ी क्यों हाले रे”, पूजा प्रजापत एंड ग्रुप (बीएससी-बीएड प्रथम) ने पैरोडी, कशिश एंड ग्रुप (बीएससी-बीएड तृतीय) ने “सुन लो मारा साहिबा”, पुष्पा (शिक्षा शास्त्री प्रथम) ने “वो कृष्णा है”, अक्षित जैन (बीएससी-बीएड तृतीय) ने “घोड़ी मारी चिरमी” पैरोडी, कौशल माली (बीएड प्रथम) ने “रंग मत डाले”, अनीता एवं अक्षिता गौतम (बीए-बीएड द्वितीय) ने “होली आई”, रीना (जीएनएम प्रथम) ने “मां तू कितनी अच्छी है”, खुशी वैष्णव (बीएड प्रथम) ने रास प्रस्तुति, लीला एवं कृष्ण ने “सररर घूमे”, सुमन चौधरी ने “उड़-उड़ रे मारा काला रे कागला”, नीतू कंवर (जीएनएम प्रथम) ने राजस्थानी पैरोडी तथा अनीता, खुशी एवं कोमल (जीएनएम द्वितीय) ने “बोलो तारारारा” पर प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में व्याख्याता दीपक भारती, महावीर वर्मा, रामलाल माली, रामलाल खटीक, सोनू कुमार खटीक, रामप्रसाद साहू, विनोद पांचाल, रेखा कंवर, सीमा पांचाल, प्रिया जैन, रजनी चौहान एवं निर्मला वैष्णव का सहयोग रहा।

अंत में प्राचार्य डॉ. रामलाल वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता जताई। कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण सोनी, मुस्कान, अनीता, भावना एवं कीर्ति ने किया।




Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...