कैलाश माली
बघेरा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में सलारी गेट खटीकों का मोहल्ला में आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवा केंद्र की संचालिका बीके कविता बहन, रचना बहन, रानी बहन, मनभर बहन, नवदीप जी जांगिड़ (मैनेजर, SBI बैंक), किसन लाल, राजेंद्र जी पंवार (प्रिंसिपल) एवं प्रमोद लोढ़ा (जिला परिवहन अधिकारी) ने विधिवत शिव ध्वज फहराया।इस अवसर पर उपस्थित भाई-बहनों एवं माताओं ने शिव ध्वज के नीचे सामूहिक प्रतिज्ञा करते हुए संकल्प लिया कि वे परचिंतन एवं प्रदर्शन की प्रवृत्ति को त्यागकर परमात्म दर्शन करेंगे तथा अपने जीवन को आध्यात्मिक मूल्यों से श्रेष्ठ बनाएंगे।कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक वातावरण में केक भी काटा गया और सभी का मुख मीठा कराया गया। बहनों ने शिव संदेश देते हुए कहा कि वर्तमान समय में परमात्म स्मृति से ही जीवन में शांति, सुख और शक्ति प्राप्त की जा सकती है। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए नियमित राजयोग अभ्यास का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन सभी को ईश्वरीय प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
.png)

Post a Comment