वर्तमान कार्यकारिणी को यथावत रखने का प्रस्ताव पारित
बगड़ी नगर संवाददाता: पुनाराम प्रजापति
जिला पाली सोजत सिटी ब्यूरो रिपोर्ट
बगड़ी नगर स्थित बगड़ी गढ़ के पास प्रतिष्ठित श्री चारभुजानाथ मंदिर परिसर में सोमवार को मंदिर समिति की आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मुख्य संरक्षक बगड़ी कुंवर साहब श्री यशवंत सिंह जी के सान्निध्य एवं समिति अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह कुंपावत के निर्देशन में सम्पन्न हुई।
बैठक में समिति का कार्यकाल पूर्ण होने पर आगामी चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान मुख्य संरक्षक एवं उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से वर्तमान कार्यकारिणी को यथावत रखने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सभी सदस्यों ने समर्थन देते हुए पारित किया।
इसके साथ ही मंदिर परिसर में स्थित धर्मशाला के भीतर लंबे समय से अधूरे पड़े निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्णय भी लिया गया।
बैठक के पश्चात मुख्य संरक्षक कुंवर यशवंत सिंह जी ने श्री चारभुजानाथ के दर्शन कर कस्बे की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष प्यारेलाल लौहार, ढगलाराम मेवाड़ा, भुराराम मेवाड़ा, कोषाध्यक्ष पूरणदान चारण, सचिव मनोहर सिंह गहलोत, गोरधन सिंह जैतावत, ईश्वर सिंह जैतावत, गजेंद्र सिंह जैतावत, जवरीलाल राठौड़, गणपत सेन, रमेश पंवार, जनार्दन व्यास, मंदिर पुजारी नंदलाल वैष्णव सहित समिति सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
.png)
Post a Comment