धार्मिक श्रद्धा और भक्ति भाव से संपन्न हुआ आयोजन
रानी स्टेशन संवाददाता: भरत जीनगर
श्री मामाजी सेवा समिति के तत्वावधान में नदी तट पर स्थित मामाजी मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ भेरूजी मंदिर की स्थापना की गई। इस अवसर पर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भेरूजी प्रतिमा की विधिवत स्थापना की गई। साथ ही दानदाताओं के सहयोग से निर्मित नवीन टीन शेड का उद्घाटन भी किया गया। आयोजन में भजन संध्या का विशेष कार्यक्रम रखा गया, जिसमें भक्तों ने भाव-विभोर होकर सहभागिता निभाई।
हवन कार्यक्रम पंडित लक्ष्मीनारायण दवे भासा एवं पंडित सत्यनारायण दवे के सान्निध्य में संपन्न हुआ। स्थापना के पश्चात महाप्रसादी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें रानी क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मामाजी के दर्शन कर प्रसादी ग्रहण की।
इससे एक दिन पूर्व संध्या को भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें शंकर दास एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत भजनों ने देर रात तक श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर किए रखा।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष सुगन लाल खारवाल, भोपाजी सवाई सिंह, जोरसिंह, देवी सिंह, भैरू सिंह, मदन सिंह, महेंद्र सिंह राजपुरोहित, कालू सिंह, अर्जुन सिंह, कान सिंह, प्रकाश खारवाल, जगदीश खारवाल, दिनेश माली, रघुनाथ सिंह, छोगाराम चौधरी, मूलाराम प्रजापत, मदन खारवाल, बाबूलाल प्रजापत, दिनेश मालवीय, ताराचंद खारवाल, भरत पूरी, तरुण खारवाल, घीसूलाल चितारा, ओगड़राम घांची, जय खारवाल, अनिल ओझा सहित अनेक मामाजी भक्त, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
.png)
Post a Comment