⚡ ब्रेकिंग News

पुष्पा जैन स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

भाजपा महिला प्रतियोगिताओं में झलका उत्साह
पाली, 26 फरवरी। पाली स्व. सुश्री पुष्पा जैन स्मृति संगठन सद्भावना सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को क्रिकेट प्रतियोगिता के साथ-साथ महिलाओं की संतोलिया, भाषण एवं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
संयोजक प्रियंका व्यास, सुमन सैन एवं प्रमिला परमार ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में तब्बू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सीमा राठौड़ द्वितीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर महिला नेता खुशबू सोनी, नीतू अमरनानी और नेहल बिनावरा ने भी प्रभावी उद्बोधन दिया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में विमला मंत्री एवं सोनल जैन उपस्थित रहीं।संतोलिया प्रतियोगिता में शिवाजी मंडल की टीम प्रथम तथा महाराणा प्रताप मंडल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में नयना व्यास ने प्रथम और सिद्धू कंवर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।क्रिकेट प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में शिवाजी मंडल वन और महाराणा प्रताप मंडल वन के बीच खेले गए मैच में महाराणा प्रताप मंडल की टीम विजेता रही। अंपायर की भूमिका भवानीसिंह और शैलेन्द्र सिंह ने निभाई। महिला मंडल का मैच जीजाबाई और झांसी की रानी टीमों के बीच खेला गया। पुरुष वर्ग का दूसरा मैच शिवाजी मंडल टू एवं महाराणा प्रताप मंडल टू के मध्य देर रात्रि तक जारी रहा।कार्यक्रम में प्रायोजक महेंद्रकुमार-नरेशकुमार तलेसरा परिवार, ऑर्किड्स सेंट्रल स्कूल परिवार एवं श्याम परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। सप्ताह के सफल संचालन में समिति के सुजाराम गहलोत, अन्नू सोलंकी, नवीन वागोरिया, जितेंद्र भंसाली, अजयसिंह भाटी, बहादुरसिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष जगदीशसिंह राजपुरोहित, राजेंद्र पटेल, सुरेश पंवार, मानवेन्द्रसिंह भाटी, दिनेश देवासी सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।कार्यक्रम में श्रीमती सुमन सैन, प्रमिला परमार, लक्ष्मी बंजारा, नयना व्यास, नेहल बिनावरा, सीमा राठौड़, कृष्णा कंवर पाल, हुकमीदेवी सोनी, नीतू अमरनानी, सिद्धू कंवर और कंचन प्रजापत सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...