⚡ ब्रेकिंग News

हाउसिंग बोर्ड से काजरी धाम तक गूंजेगा “श्याम नाम”, सुबह 9 बजे निशान यात्रा और दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारा

खाटू श्याम भक्तों का उमड़ेगा सैलाब: फाल्गुन मेले में निकलेगी भव्य निशान यात्रा, विशाल भंडारे का आयोजन
पाली हाउसिंग बोर्ड स्थित खाटू श्याम मंदिर में फाल्गुन मेले का भव्य आयोजन 27 फरवरी को श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाएगा। मंदिर के पुजारी श्री शिवप्रसाद जी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फाल्गुन मेले के अवसर पर भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी।निशान यात्रा सुबह 9:00 बजे हाउसिंग बोर्ड से रवाना होकर न्यू हाउसिंग बोर्ड होते हुए पूर्ण काजरी धाम खाटू श्याम जी मंदिर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्याम नाम के जयकारों के साथ भक्ति में लीन रहेंगे।मेले के उपलक्ष्य में दोपहर 1:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जो “सांवरिया सेठ खाटू श्याम जी रसोई” के तत्वावधान में शाम 7:00 बजे तक निरंतर चलेगा। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था की गई है।मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया जा रहा है तथा भक्तगण मेले की तैयारियों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।इस आयोजन की जानकारी शिव सेवा शिंदे पार्टी पाली के जिला प्रमुख तखतसिंह द्वारा दी गई। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निशान यात्रा और भंडारे में भाग लेने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...