⚡ ब्रेकिंग News

सरस्वती विद्या मंदिर पाली में कक्षा द्वादशी के भैयाओं का शुभकामना कार्यक्रम आयोजित

पाली सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, पाली में आज कक्षा द्वादशी के भैयाओं के लिए शुभकामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के पूर्व छात्र एवं महिला एवं बाल विकास विभाग, पाली के उपनिदेशक प्रकाश (RAS) तथा समिति के सेवा प्रमुख पारसमल टेलर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा द्वादशी के भैयाओं ने अपने-अपने अनुभव कथन प्रस्तुत कर विद्यालय जीवन की स्मृतियाँ साझा कीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य लादू राम सीरवी ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। मुख्य अतिथि प्रकाश ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सदैव सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए और अपनी तैयारी पर पूर्ण विश्वास रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर आने वाली बाधाओं एवं कठिनाइयों से बिना घबराए निरंतर आगे बढ़ते रहना ही सफलता की कुंजी है। साथ ही उन्होंने विद्या मंदिर से प्राप्त संस्कारों को जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया। कार्यक्रम में संकुल प्रमुख विक्रम शर्मा ने भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में कक्षा द्वादशी के सभी भैयाओं को श्रीफल, पेन भेंट कर एवं मुंह मीठा कराकर अतिथियों द्वारा शुभ आशीर्वाद प्रदान किया गया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, आत्मीयता एवं प्रेरणा से परिपूर्ण रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...