न्यू राजस्थान धरा न्यूज कैलाश चन्द माली
बघेरा-हिसामपुर-नासिरदा से सलारी देवली मार्ग पर नई पानी की पाइपलाइन बिछाई गई है। यह पाइपलाइन जगह-जगह लीक हो रही है, जिसके कारण पूरे रास्ते में भारी कीचड़ और जलभराव हो गया है। रोजाना हजारों वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढों में वाहन फंस रहे हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वर्तमान में बघेरा फिल्टर प्लांट से बीजवाड़ तक यह पाइपलाइन डाली गई है। जानकारी के अनुसार, इस लाइन में पुराने पाइपों का इस्तेमाल किया गया है, जिसके कारण उनकी फिटिंग सही प्रकार से नहीं हो पाई है। इसी वजह से पाइपलाइन में लगातार लीकेज हो रहा है।इस मार्ग पर पांच से छह खदानें होने के कारण भारी वाहनों का आवागमन अधिक रहता है। लीकेज के कारण बने बड़े-बड़े गड्ढों और कीचड़ में वाहन फंसने से आए दिन लंबा जाम लग जाता है। सड़क की खराब हालत के कारण इस मार्ग पर लगातार छोटे-मोटे हादसे भी हो रहे हैं।स्थानीय लोगों और दूर-दराज के गांवों से आने वाले विद्यार्थियों को भी इस समस्या से जूझना पड़ रहा है, उनके कपड़े कीचड़ से गंदे हो जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और खदान मालिक इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, जबकि यह रास्ता बघेरा से सीधा देवली तक जाता है और वाहनों का दबाव अधिक रहता है लगभग पांच महीने पहले भी ग्रामीणों और खेतों में जाने वाले लोगों ने इस रास्ते को सुगम बनाने की मांग को लेकर जाम लगाया था, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। आज भी इन गड्ढों के कारण एक खदान का ट्रेलर पलटी खाया ड्राइवर ड्राइवर बाल बाल बच्चा अगर इसी प्रकार गड्ढे होते रहे तो कहीं आंसू कौन होता मिल जाएगा बार-बार शिकायत अवगत कराने के बावजूद भी प्रशासन की उदासीनता साफ नजर आती है।
.png)


Post a Comment