⚡ ब्रेकिंग News

केकड़ी सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 230 टन अवैध बजरी स्टॉक सीज

कैलाश माली केकड़ी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार अवैध बजरी खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना केकड़ी सदर द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अवैध बजरी जब्त की गई। साथ ही दो स्थानों से कुल 230 टन अवैध बजरी स्टॉक भी सीज किया गया। पुलिस अधीक्षक अजमेर वंदिता राणा (आईपीएस) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश कुमार मील (आरपीएस) एवं वृताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा (आरपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी जगदीश प्रसाद (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया पुलिस टीम ने नाईखेड़ा व कोहड़ा के समीप अवैध बजरी का परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को डिटेन कर थाना परिसर में खड़ा करवाया। इस संबंध में खान एवं भू-विज्ञान विभाग, सावर (अजमेर) को सूचना दी गई। संयुक्त कार्रवाई के दौरान ग्राम कंवरपुरा से 30 टन एवं देवपुरा से 200 टन अवैध बजरी स्टॉक जब्त किया गया।इस मामले में धारा 303(2) बीएनएस एवं 4/21 एमएमआरडी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। स्टॉक करने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों के संबंध में गहन जांच जारी है। दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।जब्त वाहन:डीआई 35 सोनालिका ट्रैक्टर मय ट्रॉली (बिना नंबर) सोनालिका ट्रैक्टर मय ट्रॉली (बिना नंबर)पुलिस टीम में थानाधिकारी जगदीश प्रसाद, उप निरीक्षक शिवराज, हैड कांस्टेबल बंशीलाल (कांस्टेबल हितेष रामजीलाल जीतराम एवं अविनाश शामिल रहे।पुलिस द्वारा अवैध खनन व परिवहन पर सतत निगरानी व चेकिंग की जा रही है तथा भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।





Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...