पाली-ब्यावर-पिण्डवाड़ा नेशनल हाईवे-162 पर टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर पहले जाडन के निकट रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से आ रहा टैंकर जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंकर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अंदर बुरी तरह फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवे पर चल रहे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे आ रहा टैंकर अनियंत्रित होकर ट्रेलर में जा घुसा। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद वाहन चालकों के होश उड़ गए और कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही टोलवे की फ्री सर्विस क्रेन, हाईवे मोबाइल रूट पेट्रोलिंग और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त केबिन को हटाकर चालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल चालक को टोलवे एंबुलेंस की सहायता से पाली के राजकीय बांगड़ अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार घायल चालक बाड़मेर जिले का निवासी बताया जा रहा है।
टोल प्लाजा से 1 किमी दूर भीषण हादसा: ट्रेलर में जा घुसा टैंकर, केबिन में फंसा चालक, क्रेन से निकाला
न्यू राजस्थान धरा न्यूज संवाददाता प्रवीण सिंह ओड पाली
0
Tags
भीषण सड़क हादसा
.png)
Post a Comment