(पंकज बाफना)केकड़ी में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब राजकीय जिला चिकित्सालय के सामने झाड़ियों में एक नर कंकाल मिलने की सूचना सामने आई। घटना की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर केकड़ी शहर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंकाल महिला का बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्र में जांच पड़ताल कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन में जुटी हुई है।
केकड़ी में नर कंकाल मिलने से सनसनी, जिला अस्पताल के सामने झाड़ियों में मिला
न्यू राजस्थान धरा न्यूज
0
Tags
केकड़ी अजमेर
.png)

Post a Comment