कैलाश माली केकड़ी। पुलिस थाना केकड़ी शहर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाला (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश मील (आरपीएस) एवं वृताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा (आरपीएस) के निर्देशन में प्रकरण संख्या 89/2026 दिनांक 16 मार्च 2026 में थानाधिकारी बनवारीलाल मीणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश की। पुलिस ने आरोपी अजय योगी (28) पुत्र चमन योगी निवासी रीको एरिया देवली, जिला टोंक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
घटना विवरण:
15 मार्च 2026 को परिवादी प्रधान चौधरी की मोटरसाइकिल (प्लेटिना RJ 48 SB 7939) को दोपहर करीब 2 बजे ब्यावर रोड, केकड़ी से चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में 16 मार्च को धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
टीम में शामिल:
बनवारीलाल मीणा (उपनिरीक्षक), किशनलाल (एएसआई), विनोद कुमार, पुखराज, भागचंद व नीरज (कांस्टेबल) का सहयोग रहा
पुलिस द्वारा मामले में आगे अनुसंधान जारी है।
Post a Comment