⚡ ब्रेकिंग News

बघेरा में 17 से 18 मार्च तक भाजपा का मंडल प्रशिक्षण महाअभियान

 कैलाश माली बघेरा 16 मार्च। बघेरा कस्बे में भारतीय जनता पार्टी ब्रह्माणी माता मंडल के तत्वाधान में पंडित दिन दयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण महाअभियान 17 मार्च से 18 मार्च तक चंद्रकमल पैलेस बघेरा में आयोजित किया जा रहा है। भाजपा ब्रह्माणी मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर ने बताया कि मंगलवार से शुरू हो रहे इस प्रशिक्षण में मंडल पदाधिकारी कार्यकारणी सदस्य,बूथ अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चा के अध्यक्षगण,प्रदेश पदाधिकारी,विधायक महोदय ,पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। मंगलवार 17 मार्च सांय 5 बजे से प्रथम सत्र उद्घाटन प्रारंभ होगा। इसके बाद विभिन्न अलग अलग सत्रों में वक्तागण सत्र लेंगे। समापन सत्र मे केकडी विधायक शत्रुघ्न गौतम रहेंगे। प्रशिक्षार्थियों का आवास एवं भोजन व्यवस्था चंद्र कमल पेलेस में ही रखी गई है



Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...