⚡ ब्रेकिंग News

अम्बाजी (गुजरात) में ओड समाज क्रिकेट प्रतियोगिता: श्री हंस कृपा वारियर्स इन्द्रानगर टीम बनी विजेता

गुजरात के अम्बाजी में आयोजित ओड समाज क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में राजस्थान की श्री हंस कृपा (SHK) वारियर्स इन्द्रानगर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बजरंग इलेवन हाँसोल (गुजरात) को 8 विकेट से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला SHK वारियर्स इन्द्रानगर (राजस्थान) और बजरंग इलेवन हाँसोल (गुजरात) के बीच खेला गया। जिसमें इन्द्रानगर की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक रहा। गौरतलब है कि वर्ष 2025 में गुजरात की टीम ने राजस्थान को हराकर खिताब जीता था, वहीं 2026 में राजस्थान की टीम ने शानदार वापसी करते हुए गुजरात को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया टीम के कप्तान खुशवीर ओड के नेतृत्व में पूरी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जीत के बाद अम्बाजी युवा संगठन ओड समाज द्वारा कप्तान खुशवीर ओड सहित पूरी टीम का भव्य स्वागत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...