⚡ ब्रेकिंग News

केकड़ी क्षेत्र में ग्रामीणों की सतर्कता से कुएं में गिरे आवारा पशु की बची जान




( रामप्रसाद कुमावत केकड़ी ) 

नया गांव कुमावतों का में आवारा पशुओं की आपसी लड़ाई के दौरान एक पशु अचानक पास के कुएं में गिर गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से पशु की जान बचा ली गई।

 पशु के कुएं में गिरने की सूचना मिलते ही गांव के रामलाल, पप्पू, समीर माल, सुरेंद्र, मुकेश, बरदीचंद, प्रशांत और चंद्रप्रकाश सहित कई ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पशु को बचाने के प्रयास शुरू किए।

ग्रामीणों ने तुरंत जेसीबी मशीन मंगवाई। सूचना मिलते ही जेसीबी मालिक रामकुवार कुमावत अपनी मशीन लेकर मौके पर पहुंच गए। कड़ी मेहनत और सावधानी के साथ जेसीबी की मदद से कुएं में गिरे पशु को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।




Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...