⚡ ब्रेकिंग News

बघेरा में 200वीं महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती हर्षोल्लास से मनाई

 बघेरा में 199वीं महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती हर्षोल्लास से मनाई


कैलाश माली बघेरा। समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर बघेरा क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने एकजुट होकर फुले जी के विचारों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम की शुरुआत फुले जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने फुले जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए। उनके द्वारा किए गए प्रयास आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं इस दौरान समाज के अनेक वरिष्ठजन, युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे आयोजन पूरे उत्साह, अनुशासन और सामाजिक एकता के साथ संपन्न हुआ




Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...