न्यू राजस्थान धरा न्यूज भाग्येश गौतम (ब्यूरो चीफ कोटा संभाग)
महात्मा ज्योतिबा फुले की जन्म जयंती के पावन अवसर पर आज प्रातः 10:00 बजे नांता सर्कल स्थित उनकी प्रतिमा पर शहर कांग्रेस ओबीसी विभाग द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
![]() |
| "समानता की मशाल को सलाम: नांता सर्कल पर फुले जयंती बनी सामाजिक जागरण का महापर्व” |
कार्यक्रम के तहत पंचामृत अभिषेक, माल्यार्पण एवं फल वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी जनों ने महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में ओबीसी विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक नामदेव ने कहा कि फुले जी का जीवन महिला शिक्षा एवं पिछड़े वर्ग के सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित रहा है। उनके द्वारा चलाया गया शिक्षा जागरूकता अभियान आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है।
उन्होंने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले के विचार और संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता और शिक्षा का प्रसार करना चाहिए।
कार्यक्रम में धर्मेंद्र जैन, सौरभ सेन, रविंद्र कुमार, पार्षद मोहन सैनी (नांता), विकास तंवर, योगेंद्र सैनी (टोनी), सुरेश सिंह परमार, रामलाल सैनी, दिनेश सैनी, मनीष, हेमंत सुमन, योगेंद्र गुप्ता, बी.सी. मीणा सहित कई गणमान्य सदस्य एवं समाजसेवी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने एकजुट होकर समाज सेवा एवं शिक्षा के प्रसार का संकल्प लिया।
.png)



Post a Comment