⚡ ब्रेकिंग News

पचपदरा रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित, कार्यकर्ताओं में निराशा

रानी स्टेशन संवाददाता भरत जीनगर 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी के प्रस्तावित उद्घाटन कार्यक्रम को अचानक स्थगित कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की योजना थी, जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता में खासा उत्साह देखा जा रहा था।

न्यू राजस्थान धरा न्यूज संवाददाता भरत जीनगर के अनुसार, भाजपा मंडल रानी अध्यक्ष हरिश गहलोत ने बताया कि अपरिहार्य कारणों के चलते फिलहाल कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। हालांकि इसे रद्द नहीं किया गया है और नई तिथि जल्द घोषित होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि इस निर्णय पर पार्टी की ओर से खेद व्यक्त किया गया है, क्योंकि लंबे समय से कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए थे।

गौरतलब है कि पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन क्षेत्र के विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम के स्थगित होने से कार्यकर्ताओं में हल्की निराशा जरूर देखी जा रही है, लेकिन सभी को नई तारीख का इंतजार है, जब यह महत्वपूर्ण परियोजना औपचारिक रूप से राष्ट्र को समर्पित की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...