⚡ ब्रेकिंग News

आत्मनिर्भर भारत की आवश्यकता पर जोर, पाली में ब्लॉक स्तरीय वाकपीठ का शुभारंभ

पाली, 20 अप्रैल। श्रीमती चीमबाई संचेती राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, पैकेज कॉलोनी पाली में सोमवार को माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक निजी व सरकारी विद्यालयों के संस्था प्रधानों की पाली ब्लॉक स्तरीय सत्रारंभ वाकपीठ का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य एवं वाकपीठ अध्यक्ष राधेश्याम सोनी के स्वागत उद्बोधन से हुई, जिसमें उन्होंने वाकपीठ को विचार-विमर्श और अभिव्यक्ति का सशक्त मंच बताया।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने ‘वोकल फॉर लोकल’ और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर जोर देते हुए आत्मनिर्भर भारत की आवश्यकता को रेखांकित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला
वाकपीठ में डॉ. भेराराम प्रजापत, अनुराग चतुर्वेदी, हितेश रामावत, दिनेश त्रिवेदी एवं रतन सिंह सहित विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।
इस दौरान सेवानिवृत्त एवं सेवानिवृत्ति के निकट प्रधानाचार्यों—रीता परिहार, सरोज अग्रवाल, राधेश्याम सोनी, सोहन सिंह राजपुरोहित एवं राणाराम कुमावत—का माला व अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में सचिव शिवराम, बसंत परिहार, यजुवेंद्र खेमलानी, जयपाल, रविंद्र सिंह, मोहन भाटी, विजय शर्मा, शंकरलाल सोनी, नीतू जालवाल, अल्का भाटी, गीता गुप्ता, कनीजा बानो, दलपत रांकावत, धर्मेंद्र पलारिया, दिनेश लड्डा, रतन बरूपाल, लेखनी शर्मा, संजीव शर्मा सहित पाली ब्लॉक के अनेक संस्था प्रधान उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...