कोटा, 3 मई मारवाड़ अंचल के बालोतरा से कोटा पहुंचे मीरा फैब्रिक इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक एवं समाजसेवी दत्ताराम खारवाल का कोटा संभाग समिति द्वारा झालावाड़ रोड स्थित होटल मुकुंदरा में आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष सत्यनारायण खारवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
स्वागत के पश्चात दत्ताराम खारवाल ने समिति पदाधिकारियों के साथ फोरलेन के समीप मुकुंदरा विहार स्पेशल आवासीय योजना में छात्रावास निर्माण हेतु कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा आरक्षित भूखंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूखंड की लोकेशन को छात्रावास निर्माण के लिए उपयुक्त बताया।उन्होंने परियोजना की तकनीकी ड्राइंग और डिजाइन की समीक्षा करते हुए निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि कोटा शहर में प्रस्तावित यह बहुउद्देशीय छात्रावास समाज के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा और वर्तमान समय की आवश्यकता है।खारवाल ने विश्वास जताया कि मारवाड़ क्षेत्र के समाजबंधु इस पुनीत कार्य में नैतिक व आर्थिक सहयोग देकर छात्रावास निर्माण को सफल बनाएंगे।इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष सत्यनारायण खारवाल, संरक्षक पूर्व सरपंच रामरतन खारवाल (बोरखंडी), जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र डोडिया, सह-सचिव रमेशचंद (जगन्नाथपुरा) एवं सदस्य जीतू खारवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
.png)
Post a Comment