बारां, 4 मई। बारां के नवनियुक्त जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा ने सोमवार, 4 मई को आधिकारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। आज सुबह सर्किट हाऊस से निकलते हुए उन्होंने पहले मंदिर में दर्शन कर जिले में सुख-शांति की कामना की। इसके बाद उन्होंने जिला कलेक्टेªट में स्थित अपने कार्यालय में विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बारां जिले को प्रगति रथ पर आरूढ़ करने के लिए राज्य व केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं केे माध्यम से विकास करने की बात कही।
इस मौके पर एडीएम सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने जिला कलक्टर का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया
।
.png)

Post a Comment