⚡ ब्रेकिंग News

उज्जैन घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शिवसेना शिंदे का पाली में प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

पाली, 29 जून। उज्जैन (बड़नगर) में मोहर्रम जुलूस के दौरान कथित आपत्तिजनक नारे लिखी एक वैन कार को क्रेन से लटकाकर विस्फोट किए जाने की घटना के विरोध में सोमवार को शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं ने पाली जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

जिला प्रवक्ता राजू देवासी ने बताया कि संगठन ने ज्ञापन में मांग की है कि घटना में शामिल आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए तथा विस्फोट में प्रयुक्त बारूद के स्रोत सहित पूरे मामले की गहन जांच कर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने की मांग भी की गई।

प्रदर्शन में जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलंकी, जिला उपप्रमुख नरपत सिंह भाटी, जिला प्रवक्ता राजू देवासी, सुरेंद्र विश्नोई, जिला महासचिव मनोज कुमार गर्ग, जिला संयोजक अर्जुन सिंह टाइगर, नगर प्रभारी एडवोकेट नरेश प्रजापत, वीरेंद्र सिंह नरूका, योगेश रांकावत, छेलसिंह, मगराज पादरली, राजू सिंह रावत, महेंद्र मांडा, दीपक भाटी, मंगल सिंह पंवार, नेमाराम, दिनेश सिंह, मनोहर सिंह, नंदकिशोर शर्मा, प्रेम सिंह, मदन भाई, बाबूलाल, बंसीलाल, किशन, सजना शर्मा, बाली कंवर, विजय लक्ष्मी माली, संतोष माली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...