पाली बगड़ी संवाददाता पूनाराम प्रजापति जोधपुर प्रांत के पाली शहर में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद (AHP) एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय महिला परिषद की पाली शहर कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं।
नवनियुक्त कार्यकारिणी में मीना सोनी को पाली शहर अध्यक्ष, सुखिया देवी को शहर उपाध्यक्ष, संतोष देवी को शहर महामंत्री तथा भगवती परिहार को शहर मंत्री नियुक्त किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी अशोक प्रजापत मामावास ने बताया कि बैठक में राजस्थान के क्षेत्रीय अध्यक्ष भंवर चौधरी, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष रतन सिंह, AHP जिलाध्यक्ष चंपालाल प्रजापत, रिखब सोनी, राजेंद्र सिंह भाटी, भैरू सिंह, संजय सोलंकी, बुधराज प्रजापत, कालूराम प्रजापत, प्रेम सिंह, प्रेम प्रजापत सहित संगठन के सदस्य एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
.png)
Post a Comment