⚡ ब्रेकिंग News

केकड़ी: कुत्ते से टकराई बाइक, दो युवक घायल, 108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया



संवाददाता राम प्रसाद कुमावत 

केकड़ी। केकड़ी-टोडारायसिंह मार्ग पर मेवदा और सोसला कॉलोनी के बीच स्थित आपणी होटल के पास एक बाइक अचानक सड़क पर आए कुत्ते से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार शंकर लाल भील एवं लेखराज जाट, निवासी देवलिया खुर्द, सड़क पर गिर गए, जिससे दोनों के सिर और पैरों में चोटें आईं।


घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय अस्पताल, केकड़ी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर अचानक आवारा पशु आने के कारण इस प्रकार की दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं। उन्होंने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने तथा संबंधित विभाग से आवारा पशुओं की समस्या के समाधान की मांग की है।




Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...