सीएलजी बैठक में शांति व्यवस्था, साइबर अपराध व नशामुक्ति पर हुआ मंथन
राजस्थान धरा न्यूज संवाददाता रामप्रसाद कुमावत0
पत्रकार रामदयाल पण्डेर।
पण्डेर स्थानीय पुलिस थाना परिसर में पुलिस-जन सहयोग (सीएलजी) समिति की बैठक जहाजपुर पुलिस उपाधीक्षक रेवड़मल मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी त्योहारों एवं सार्वजनिक आयोजनों के दौरान शांति, कानून व्यवस्था और यातायात सुरक्षा बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने आमजन से पुलिस का सहयोग करने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों पर रोक लगाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक रहने, संदिग्ध कॉल, लिंक एवं ऑनलाइन लेन-देन से सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी।
यातायात सुरक्षा को लेकर दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने का आग्रह किया गया। वहीं क्षेत्र में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए भी आमजन से सूचना देकर पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।
बैठक में छगनलाल दुगड़, रामस्वरूप गुर्जर, पूर्व वार्ड पंच कैलाशचंद तिवाड़ी, सरपंच प्रतिनिधि सत्यनारायण योगी, भोलालाल जोगर, समाजसेवी देवराज भाट, सुरेश माली, बाबूलाल भाट, हेमराज जाट, केदार, रामप्रसाद जाट, शंकरलाल, दुर्गालाल, रामप्रसाद मीणा, खलील मोहम्मद सहित सीएलजी सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना रहा।
एक टिप्पणी भेजें