विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल देवगांव की 13वीं कावड़ यात्रा की तैयारियां शुरू
कैलाश माली बघेरा विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल, देवगांव द्वारा आयोजित 13वीं कावड़ यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के तहत 7 अगस्त को श्रद्धालु पवित्र तीर्थ पुष्कर राज के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां से पवित्र जल लेकर लौटने के बाद 11 अगस्त को नीलकंठ महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया जाएगा।
कावड़ यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हो सके।
इस अवसर पर कावड़ यात्रा में शामिल होने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं में रवि कुमार सैनी, शिवराज जांगिड़, राजाराम सैनी, धनराज सैनी, नाथूलाल धाकड़, स्योजीराम सैनी, रामवतार सैनी, बंटी सैनी, कमलेश नागर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कावड़ यात्रा में भाग लेकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया।
न्यू राजस्थान धरा न्यूज पोस्टर पर तैयार कर दो
.png)

एक टिप्पणी भेजें