⚡ ब्रेकिंग News

बघेरा में सामाजिक सुरक्षा पेंशन फॉलो-अप कैंप शुरू, 20 अगस्त तक होंगे विभिन्न कार्यों का निस्तारण

 बघेरा में सामाजिक सुरक्षा पेंशन फॉलो-अप कैंप शुरू, 20 अगस्त तक होंगे विभिन्न कार्यों का निस्तारण

बघेरा | संवाददाता कैलाश माली

ग्राम पंचायत बघेरा भवन में सामाजिक सुरक्षा पेंशन फॉलो-अप कैंप का शुभारंभ हुआ। शिविर में पूर्व में पंजीकृत लाभार्थियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं आवश्यक सेवाएं प्रदान की गईं। अधिकारियों ने लाभार्थियों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की।

शिविर में वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया। पेंशन सत्यापन, ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग, बैंक खाते की त्रुटियों का सुधार एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया गया। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का समय पर लाभ मिले, इसके लिए भी आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

शिविर में तहसीलदार सत्यनारायण लोहार, आईएलआर सीताराम आचार्य, अतिरिक्त ऑफिस पटवारी बबलू महावर, पटवारी अरविंद सैनी तथा वनपाल पूनम चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पटवारी टीम ने 11 नामांतरण प्रकरण दर्ज किए, 8 शुद्धि प्रकरणों का निस्तारण किया तथा 46 मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र जारी किए। साथ ही एक सीमाज्ञान प्रकरण का भी निस्तारण किया गया।

राशन, चिकित्सा, पीडब्ल्यूडी, पीएचईडी, आंगनबाड़ी, पंचायती राज, विद्युत, आयुर्वेद, कृषि, ग्राम सेवक एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया।

अधिकारियों ने बताया कि यह फॉलो-अप कैंप 20 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखना, लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करना तथा पात्र व्यक्तियों को समय पर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।






Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...