⚡ ब्रेकिंग News

डीएसओ कार्यालय में निकला जहरीला रसेल वाइपर, सर्प मित्र गजेन्द्र सिंह मण्डली ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

पाली स्थित डीएसओ कार्यालय में मंगलवार को करीब दो फीट लंबा जहरीला रसेल वाइपर सांप निकल आने से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पाली के प्रसिद्ध सर्प मित्र गजेन्द्र सिंह मण्डली मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी के साथ सांप का सफल रेस्क्यू कर सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। प्रबल सिंह मण्डली ने बताया कि सांप दिखाई देने पर डीएसओ कार्यालय के अधिकारी जितेंद्र सिंह आसिया ने तुरंत गजेन्द्र सिंह मण्डली को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मण्डली ने विशेषज्ञता का परिचय देते हुए रसेल वाइपर को सुरक्षित तरीके से एक बोतल में कैद किया। इसके बाद सांप को बांडी नदी क्षेत्र के प्राकृतिक आवास में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया गया। सफल रेस्क्यू के बाद डीएसओ कार्यालय सहित आसपास के कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। डीएसओ अधिकारियों ने गजेन्द्र सिंह मण्डली के त्वरित एवं सुरक्षित रेस्क्यू कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान डीएसओ अधिकारी कोमल कुमार, जितेंद्र सिंह आसिया, सवाई सिंह राजपुरोहित, सुरेश कुमार, हेमंत सैन, पुखराज सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। गजेन्द्र सिंह मण्डली ने आमजन से अपील की कि बरसात के मौसम में सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में घबराने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखें, सांप को नुकसान न पहुंचाएं तथा तत्काल किसी प्रशिक्षित सर्प मित्र या वन विभाग को सूचना देकर उसका सुरक्षित रेस्क्यू करवाएं।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...