राजस्थान धरा न्यूज मुकुट बिहारी सैनी बूंदी क्षेत्र के जयस्थल गांव की राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में 'कृष्ण भोग' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई, जिससे उनके चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक/ शिक्षक एवं संस्कृत शिक्षा विभागीय संगठन के जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार मीणा द्वारा छात्र-छात्राओं को अभ्यास पुस्तिका (कॉपी), पेन, पेंसिल, रबर, कटर, स्लेट, पट्टी और पहाड़ा (टेबल बुक) का वितरण किया गया।
सामग्री वितरण करते हुए जिलाध्यक्ष व प्रधानाध्यापक/ शिक्षक लोकेश कुमार मीणा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों और प्रोत्साहन सामग्री से विशेषकर प्राथमिक स्तर के छोटे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि और आकर्षण बढ़ता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का प्रयास है कि बच्चों को सहज और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ एक सकारात्मक वातावरण भी मिले, ताकि वे नियमित रूप से विद्यालय आएं और अपनी पढ़ाई को बेहतर बना सकें।
आयोजन के दौरान उपस्थित भुवनेश शर्मा, भोजराज बैरवा , पवन कुमार सोनी, कृष्णा शर्मा, मुस्कान शर्मा, द्वारक्या लाल प्रजापत, दीक्षा गोचर, आगनबाड़ी कार्यकर्ता मनरास मीणा , राधा मीणा, दिनेश राठौर , बुद्धि प्रकाश गोचर ,सोनू बैरवा , राहुल मेघवाल अन्य गणमान्य लोगों ने इस पहल की सराहना की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की i
.png)
एक टिप्पणी भेजें