⚡ ब्रेकिंग News

1 अगस्त को गुलाबपुरा क्षेत्र में 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

 



भीलवाड़ा। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (RVPNL) एवं अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) द्वारा जारी आदेश के अनुसार 1 अगस्त 2026 (शनिवार) को 220 केवी जीएसएस गुलाबपुरा पर आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाएंगे। इसके चलते सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विभाग के अनुसार 220 केवी जीएसएस गुलाबपुरा पर 132/33 केवी, 20/25 एमवीए ट्रांसफार्मर-III के क्षमता विस्तार, 33 केवी मेन बस एवं संबंधित उपकरणों की स्ट्रिंगिंग, जम्परिंग तथा ब्रेकर स्थापना का कार्य किया जाएगा। इस दौरान 220 केवी जीएसएस गुलाबपुरा से निकलने वाले सभी 33 केवी आउटगोइंग फीडर बंद रहेंगे, जिससे संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

एवीवीएनएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें। साथ ही संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में सूचना प्रसारित करने एवं जहां संभव हो वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

संवाददाता: राम प्रसाद कुमावत



Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...