कैलाश माली बघेरा।
बघेरा हरिरामपुरा कॉलोनी स्थित चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से ग्राम विकास अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि चारागाह भूमि पर लगातार हो रहे अतिक्रमण से पशुओं के चरने के लिए निर्धारित भूमि लगातार सिकुड़ती जा रही है, जिससे पशुपालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने मांग की कि चारागाह भूमि का शीघ्र सीमांकन कर अवैध अतिक्रमण हटाया जाए तथा भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी लाला राम जाट ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि यदि 7 दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं हुई तो वे स्वयं ग्रामीणों के साथ खड़े रहेंगे और उनके साथ आंदोलन में भी शामिल रहेंगे।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की तो वे जनहित में आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान हेमराज जाट, कंवरपाल जाट, प्रधान माली, नरेन्द्र शर्मा, रामसिंह मीणा, लोकेश मीणा, राजू माली, ओमप्रकाश जाट, सत्यनारायण जाट, राकेश जाट, पवन माली, प्रदीप जाट, सुरेश जाट, सुभाष जाट, जाकिर हुसैन, सुरेश कीर, गौरव सैनी, टीकम सैनी, पंकज मीणा, बालूराम गुर्जर, रामवतार मेघवंशी, रामप्यारा खारोल, कैलाश खारोल, रमेश खारोल, फूलचंद एडवोकेट, सुभाष जोशी, आकाश जाट, सोमगिरी महाराज, हर्षित योगी एवं लोकेंद्र राठौड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
.png)


एक टिप्पणी भेजें