कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की प्रेरणा से तैयार हुईं 100 डेस्क-बेंच, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर अध्ययन सुविधा*
पाली, 20 अगस्त को जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की प्रेरणा से रोटरी क्लब, पाली द्वारा जिले के विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार करवाई गई 100 स्टडी डेस्क-बेंच में से 25 डेस्क-बेंच गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, इंद्रा नगर में भेंट की गईं। रोटरी क्लब की इस पहल से विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए सुविधाजनक एवं बेहतर वातावरण मिलेगा।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब, पाली के अध्यक्ष प्रवीण कोठारी एवं सचिव रामपाल शर्मा ने बताया कि क्लब द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न सेवा कार्य निरंतर किए जाते हैं। इसी कड़ी में जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की प्रेरणा से पाली जिले के विद्यालयों के लिए 100 स्टडी डेस्क-बेंच तैयार करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि इन डेस्क-बेंच से विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान सुविधा मिलेगी तथा विद्यालयों में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा मिलेगा।
रोटरी क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि क्लब भविष्य में भी शिक्षा सहित अन्य जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाता रहेगा।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के धर्मेन्द्र मोहनोत, प्रवीण गादिया, नीलकमल दायमा एवं अक्षय भंडारी सहित विद्यालय के हेमाराम, दूदाराम, अंजू, कृष्णा, गुड्डी बाई, दिनेश पाल सिंह, ममता, सीमा, सूरज कंवर, निरमा तथा एसएमसी अध्यक्ष भगवान सिंह मानक ओड़, सचिन सहित विद्यालय स्टाफ एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश त्रिवेदी ने स्टडी डेस्क-बेंच की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए रोटरी क्लब की पहल को विद्यार्थियों के हित में अत्यंत उपयोगी एवं सराहनीय बताया। उन्होंने रोटरी क्लब, पाली के पदाधिकारियों एवं उपस्थित अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया।
.png)
एक टिप्पणी भेजें