⚡ ब्रेकिंग News

नयागांव औद्योगिक क्षेत्र में चोरों का आतंक, ढाबे की केबिन से हजारों का माल पार

फैक्ट्रियों के साथ अब चाय-ढाबे भी निशाने पर, सुरक्षा को लेकर उद्यमियों में बढ़ा भय
पाली। नयागांव औद्योगिक क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय फैक्ट्री संचालकों, व्यापारियों और आमजन की चिंता बढ़ा दी है। अज्ञात चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फैक्ट्रियों के साथ छोटे ढाबों, चाय की टपरियों और अन्य दुकानों को निशाना बना रहे हैं। मंगलवार देर रात चाय-ढाबे में हुई चोरी की घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्रवासियों में भय का माहौल है।जानकारी के अनुसार सांपा देवासियों की ढाणी निवासी चाय-ढाबा संचालक जेठाराम देवासी ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह रोजमर्रा की तरह जब उन्होंने केबिन खोली तो अंदर सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ने के बजाय लोहे की चादरें उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
चोर ढाबे से करीब 35 से 40 हजार रुपए कीमत का गुटखा, बीड़ी व अन्य सामान, गल्ले में रखी करीब 1500 रुपए की चिल्लर तथा करीब 1000 रुपए नकद ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में भी चिंता बढ़ गई।घटना की सूचना स्थानीय पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर को दी गई। सूचना पर 112 वाहन के जरिए एएसआई भुंडाराम, कांस्टेबल मादाराम एवं वाहन चालक भरत जोगावत सहित पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने अज्ञात चोरों का जल्द पता लगाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। स्थानीय ग्राम पंचायत सांपा निवासी घांसीराम देवासी सहित अन्य लोगों ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस प्रशासन की ओर से प्रभावी और ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में बड़ी वारदात होने से इनकार नहीं किया जा सकता।

 औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस चौकी की मांग 

औद्योगिक क्षेत्रवासियों और उद्यमियों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि नियमित पुलिस गश्त और पुलिस चौकी की व्यवस्था होने से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास और अपराधियों में पुलिस का भय कायम होगा।ढाबे में हुई चोरी की घटना के बाद नयागांव औद्योगिक क्षेत्र के लोगों और उद्यमियों में सुरक्षा को लेकर चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। अब स्थानीय लोग पुलिस से जल्द से जल्द अज्ञात चोरों का सुराग लगाकर गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।


Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...