⚡ ब्रेकिंग News

मानवता की मिसाल: समय पर रक्त की व्यवस्था कर बचाई मरीज की उम्मीद

हेमंत देवासी ने किया रक्तदान, कुशल जयचंद के प्रयासों से दूसरी यूनिट की हुई व्यवस्था

संवाददाता मो अजीज शेख घाणेराव
देसूरी/सुमेरपुर। संजीवनी हॉस्पिटल, सुमेरपुर में भर्ती पोसा राम देवासी को अचानक ओ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता पड़ने पर परिजनों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई। परिजनों ने रक्त की व्यवस्था के लिए कई स्थानों पर प्रयास किए, लेकिन समय पर रक्त उपलब्ध नहीं हो सका।

इस दौरान हेमंत जी देवासी ने रक्तदान एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय कुशल जयचंद से संपर्क कर पूरी स्थिति से अवगत कराया। सूचना मिलते ही कुशल जयचंद ने बिना समय गंवाए वर्धन ब्लड बैंक के माध्यम से दो यूनिट ओ पॉजिटिव रक्त की व्यवस्था करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मानवता का परिचय देते हुए हेमंत जी देवासी ने स्वयं एक यूनिट रक्तदान किया, जबकि दूसरी यूनिट की व्यवस्था कुशल जयचंद के प्रयासों से करवाई गई। समय पर रक्त उपलब्ध होने से मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण सहायता मिली और परिजनों को बड़ी राहत मिली।

इस मानवीय पहल के लिए मरीज के परिजनों ने कुशल जयचंद, हेमंत जी देवासी सहित रक्त व्यवस्था में सहयोग करने वाले सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

कुशल जयचंद ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में मदद कर सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।

आपरो कुशल घाणेराव
NSUI जिला उपाध्यक्ष, पाली
युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रत्याशी
रक्तदान टीम अध्यक्ष
पूर्व महासचिव, भारतीय युवा कांग्रेस बाली विधानसभा


Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...