⚡ ब्रेकिंग News

दधिमती माता मंदिर से रविवार को निकलेगी भव्य शोभायात्रा एवं रेवाड़ी, महंत शिवानंद जी महाराज ने की श्रद्धालुओं से अपील

(बोरुंदा जोधपुर) दधिमती माता मंदिर, न्यू कॉलोनी बोरुंदा से रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे माता जी की भव्य शोभायात्रा एवं रेवाड़ी निकाली जाएगी। मंदिर के महंत शिवानंद जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है।महंत शिवानंद जी महाराज ने समस्त ग्रामवासियों से अपील की कि वे उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ शोभायात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं। शोभायात्रा दधिमती माता मंदिर, न्यू कॉलोनी से रवाना होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण करेगी तथा पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न होगी।
इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। मंदिर प्रबंधन ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से समय पर पहुंचकर माता जी के दर्शन करने तथा शोभायात्रा में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...