⚡ ब्रेकिंग News

मठ गांव में गुर्जर समाज ने पांच नवनिर्वाचित सरपंचों का किया भव्य सम्मान

सांपा सरपंच मंगलाराम गुर्जर को 51 मीटर का साफा पहनाकर किया अभिनंदन, 
युवाओं ने लिया 36 कौम की सेवा और गांवों के विकास का संकल्प
पाली 04नवंबर को ग्राम पंचायत सांपा के मठ गांव स्थित श्री देवनारायण मंदिर परिसर में मठ गुर्जर युवा संगठन की ओर से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में गुर्जर समाज के युवाओं ने लोकतंत्र के इस पर्व में जनसेवा की जिम्मेदारी संभालने वाले जनप्रतिनिधियों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सांपा के नवनिर्वाचित सरपंच मंगलाराम गुर्जर का 51 मीटर का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। वहीं ग्राम पंचायत धर्मधारी के सरपंच प्रतिनिधि ओमाराम गुर्जर, ग्राम पंचायत जाडन के सरपंच प्रतिनिधि नारायण सिंह राजपूत, ग्राम पंचायत शिवपुरा के आलमराम भाट तथा ग्राम पंचायत किरवा के भोपाजी उगमाराम गुर्जर का भी साफा एवं मालाएं पहनाकर सम्मान किया गया। इसके साथ ही सांपा ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित वार्ड पंचों का भी अभिनंदन किया गया।
मठ गर्जर युवा संगठन के जीवराज चाड एवं प्रकाश गुंजल ने बताया कि समाज की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह का उद्देश्य नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन करने के साथ उन्हें जनसेवा और विकास के प्रति प्रेरित करना है।
उन्होंने कहा कि 36 कौम के लोगों ने गुर्जर समाज के युवाओं पर विश्वास जताकर उन्हें गांवों की सेवा करने का अवसर दिया है। यह केवल पद नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और जिम्मेदारी का सम्मान है। जनप्रतिनिधि बिना किसी भेदभाव के निसंकोच और निर्भीक होकर पंचायतवासियों की सेवा करेंगे तथा गांवों में शिक्षा, सड़क, पानी, स्वच्छता सहित मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देते हुए विकास की नई इबारत लिखेंगे।
समारोह ने सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और जनसेवा की भावना का संदेश दिया। युवाओं ने भी संकल्प व्यक्त किया कि समाज के साथ-साथ सर्वसमाज के विकास और उत्थान में सदैव अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...