⚡ ब्रेकिंग News

देवलिया खुर्द में नवनिर्वाचित सरपंच प्रतिनिधि बबलू राठी का साफा बांधकर किया स्वागत, पंचायत के विकास कार्यों के लिए किया आग्रह




देवलिया खुर्द। ग्राम रूपनिवास की ओर से नवनिर्वाचित सरपंच प्रतिनिधि बबलू राठी का कृषि पर्यवेक्षक लालाराम कुमावत की अध्यक्षता में साफा बांधकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत और अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने बबलू राठी को शुभकामनाएं देते हुए आगामी समय में ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने तथा सभी गांवों में बिना किसी भेदभाव के जनहित के कार्य करवाने का आग्रह किया।

इस दौरान कृषि पर्यवेक्षक लालाराम कुमावत, रामकरण कुमावत, नितेश कुमावत, तेजमल कुमावत, भागचंद कुमावत एवं परमेश्वर कुमावत सहित ग्राम रूपनिवास के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पंचायत क्षेत्र के विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान में सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई।


Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...