उप सरपंच बाबूलाल मेवाड़ा एवं वार्ड पंचों ने संभाली जिम्मेदारी, ग्रामीणों को चहुंमुखी विकास का दिलाया भरोसा
पाली। पंचायत आम चुनाव 2026 के तहत ग्राम पंचायत गुड़ा कला में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को नव निर्वाचित सरपंच श्री मिश्रीलाल चौधरी सहित नवगठित पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया।इस अवसर पर नव निर्वाचित सरपंच मिश्रीलाल चौधरी, उप सरपंच बाबूलाल मेवाड़ा एवं वार्ड पंच कुंदन सिंह, तेजाराम कुमावत, सुरमनाथ, गोपाल सिंह, तीजा, तरुणा, सीमा प्रजापत एवं दिसा ने ग्राम पंचायत कार्यालय में पदभार संभाला।
कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान पूर्व सरपंच चगण, ग्राम विकास अधिकारी विवेक सहित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।इस दौरान सरपंच मिश्रीलाल चौधरी ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। गांव में सड़क, पानी, बिजली सहित अन्य जनसमस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी ग्रामीणों को साथ लेकर ग्राम पंचायत का चहुंमुखी विकास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
न्यू राजस्थान धरा न्यूज़
संवाददाता पुनाराम प्रजापति, पत्रकार बगड़ी नगर, जिला पाली।
.png)
إرسال تعليق