पत्रकार रामदयाल रेगर । ग्राम पंचायत टीठोडा माफी में पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। पीठासीन अधिकारी रामदेव बैरवा ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 2219 मतदाताओं में से 1285 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार पंचायत में कुल 57.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि मतदान करने वालों में 636 पुरुष एवं 649 महिलाएं शामिल रहीं। मतदान के दौरान महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही। पंचायत में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
.png)
एक टिप्पणी भेजें