गोठड़ा गांव में भव्य मेले का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
पत्रकार रामदयाल सावर
। ग्राम पंचायत पिपलाज के गोठड़ा गांव में दशहरे के पावन अवसर पर चामुंडा माताजी का नेजा उपड़ा तथा भव्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। पूरे गांव में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर चामुंडा माताजी के भोपा और भक्तजनों में विशेष श्रद्धा देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने माताजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मान्यता है कि चामुंडा माताजी के दरबार में सच्चे मन से आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और उनके बिगड़े काम बनते हैं।
मेले में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए गोठड़ा गांव के कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभालीं। आयोजन में आम्बा लाल लोधा सहित गांव के कई कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। दशहरे के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक मेले में क्षेत्रभर से श्रद्धालु पहुंचे और चामुंडा माताजी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
.png)

एक टिप्पणी भेजें