⚡ ब्रेकिंग News

सुमेरपुर में एसपी मोनिका सेन ने सुनीं आमजन की समस्याएं, पंचायत चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पाली। जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन (आईपीएस) की अध्यक्षता में सुमेरपुर पुलिस थाने में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित परिवादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसपी ने अधिकारियों को परिवादियों की शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने, प्रकरणों के निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं करने तथा आमजन को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

(संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण )

जनसुनवाई के बाद जिला पुलिस अधीक्षक ने आगामी पंचायतीराज चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता, कानून-व्यवस्था की स्थिति और आवश्यक पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
एसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को चुनाव के दौरान शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने तथा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली किशोर सिंह, वृत्ताधिकारी सुमेरपुर भवानी सिंह, सुमेरपुर थानाधिकारी सवाई सिंह तथा सुमेरपुर सदर थानाधिकारी भग्गाराम सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
(पाली पुलिस की आमजन से अपील) 

पाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9251255006 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने सुरक्षित, जागरूक और नशामुक्त पाली के निर्माण में आमजन से सहयोग की अपील भी की।


Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...