⚡ ब्रेकिंग News

जहाजपुर नरसिंह द्वारा मंदिर से भगवान के मुकुट चोरी, श्रद्धालुओं में रोष दिनदहाड़े हुई वारदात, करीब 2 किलो चांदी से बने 8 मुकुट ले गए अज्ञात चोर

जहाजपुर पंडेर रामदयाल।

जहाजपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध नरसिंह द्वारा मंदिर में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मंदिर में विराजमान भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व जानकी के सिर पर विराजित करीब 2 किलो चांदी से निर्मित 8 मुकुट अज्ञात चोर चुरा ले गए। घटना के बाद श्रद्धालुओं में भारी रोष व्याप्त है।

मंदिर पुजारियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, चोरी की यह वारदात दिन के समय सामने आई, जब श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। मुकुट गायब मिलने पर हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

स्थानीय लोगों ने संदेह जताया है कि एक व्यक्ति महात्मा का भेष धारण कर बीती रात मंदिर परिसर में ठहरा हुआ था, जो सुबह वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस इस संदिग्ध के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

सूचना मिलने पर जहाजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी पड़ताल की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी इसी मंदिर में दो बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, बावजूद इसके सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने पर लोगों ने नाराजगी जताई है। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।



Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...