सोहनसिंह रावणा, तखतगढ़ आहोर में
राजस्थान सरकार के गौरवशाली दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 10 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सुशासन पखवाड़ा को जन-जन तक पहुँचाने हेतु पंद्रह दिवस तक कार्यक्रम संचालन करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार आहोर विधानसभा क्षेत्र में सेवा पखवाड़ा को लेकर एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में बताया गया कि सुशासन पखवाड़े के अंतर्गत रथ के माध्यम से गांव-गांव जाकर विधानसभा क्षेत्र में विगत दो वर्षों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुँचाई जाएगी। साथ ही विधायक के माध्यम से गांवों में कराए गए कार्यों का विस्तृत विवरण भी ग्रामीणों को बताया जाएगा। इस विषय पर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता ईश्वर सिंह थुम्बा, भाजपा आहोर मंडल अध्यक्ष किशोर सिंह भोमिया, भाजपा गोदन मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह राजपुरोहित, भाजपा गुड़ा मंडल अध्यक्ष जयनतीलाल कुमावत, भाजपा गुड़ा मंडल महामंत्री संजय माली (उमेदपुर), भाजपा गुड़ा मंडल महामंत्री राहुल व्यास (हरजी), भाजपा आहोर मंडल महामंत्री रिखवेस सुथार, भाजपा युवा मोर्चा मंत्री नरेश देवासी (पचानवा), चांदना गांव के सरपंच, भाजपा के वरिष्ठ नेता मिश्रीमल (गुड़ा), गुड़ा सरपंच दीपक, आहोर नगर पालिका के चेयरमैन सुजाराम प्रजापत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसके अलावा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष दिनेशकुमार सुथार, मंडल पदाधिकारी, विधानसभा आहोर के भाजपा कार्यकर्ता तथा भाजपा गुड़ा मंडल सदस्य अनिल कुमार सेन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे। बैठक में सुशासन पखवाड़े को सफल बनाने के लिए सभी से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।
.png)
Post a Comment